लिपिक अनिता को मिला प्रोत्साहन पुरस्का
दरभंगा। निदेशक, मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग, बिहार सरकार द्वारा हर्ष के साथ सूचित किया गया कि दरभंगा, समाहरणालय के प्रधान लिपिक, जिला स्थापना प्रशाखा अनीता को सरकारी सेवक प्रोत्साहन पुरस्कार योजना – 2020-21 के अंतर्गत दस हजार रुपये पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।
इसके साथ ही प्रधान लिपिक अनीता को पत्र प्राप्ति के 30 दिनों के अन्दर अपना बैंक का नाम, शाखा, बैंक खाते में (खाताधारी) का नाम, खाता संख्या, आई.एफ.एस.सी कोड, खाता का प्रकार, पेन कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, पैन कार्ड का छाया प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया।