बहेड़ी प्रखण्ड में पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ ब्रिफिंग
दरभंगा । पंचायत चुनाव, 2021 के तृतीय चरण में 08 अक्टूबर को दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में चुनाव निर्धारित है।
चुनाव में प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को प्रभारी जिला दण्डाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा संयुक्त रूप से ब्रिफिंग की गयी।
सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रिफिंग करते हुए प्रभारी जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि बहेड़ी में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी निर्देश दिये गये हैं, उसे सभी पदाधिकारी अच्छी तरह से पढ़ लें। उसमें सभी वरीय पदाधिकारियों का मोबाईल नम्बर भी अंकित है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की पूरी जिम्मेवारी सेक्टर पदाधिकारी की है। मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदाता यदि मतदान करने आता है या कोई दूबारा मतदान करने आता है, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी के माध्यम से उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि 07 अक्टूबर के शाम से ही सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र के पीठासीन पदाधिकारी से सम्पर्क कर लेंगे और 08 अक्टूबर की सुबह 04ः00 बजे सुनिश्चित कर लेगे कि सभी मतदान केन्द्र के मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस बल पहुँच गये हैं। मतदान समाप्त होने के उपरान्त सभी पीठासीन पदाधिकारी द्वारा सी.यू. का क्लोज बटन दबवाना सुनिश्चित करेंगे तथा अपनी अभिरक्षा में सभी ई.वी.एम. को बाजार समिति अवस्थित बज्रगृह में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षित ई.वी.एम. एम.एल. एकेडमी में जमा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के लिए 01 कलस्टर बनाया गया है, जहाँ कलस्टर पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, टेक्नीशियन एवं स्थानीय कर्मी मौजूद रहेंगे, यदि कहीं से भी ई.वी.एम. खराब होने की सूचना मिलती है, तो तुरंत सुरक्षित ई.वी.एम. के साथ तकनिशियन और प्रखण्ड के कर्मी पुलिस बल के साथ ई.वी.एम. लेकर जाएगे और आधे घंटे के अन्दर ई.वी.एम. कमीशिनिंग करके बदलना सुनिश्चित करेंगे,लेकिन इसके पहले पूर्व से लगे ई.वी.एम. की अच्छी तरह से जाँच करवा लेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने ब्रिफिग करते हुए कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा का पुख्ता इतजाम किया गया है। सुरक्षा के कई लेयर बनाये गये हैं। स्टैटिक दण्डाधिकारी, प्रत्येक पंचायत में सेक्टर पदाधिकारी, 04 पंचायत पर 01 जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी, 08 पंचायत पर क्यू.आर.टी., जो मोटर साईकिल पर रहेगी। इसके अतिरिक्त डी.एम. व एस.एस.पी. भी वहाँ मौजूद रहेंगे। इसलिए पूरी सख्ती के साथ शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना है। यदि कोई व्यक्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसे बख्शा नहीं जाए।उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी मतदाता को वाहन की सुविधा नहीं दे सकता है, चाय/नाश्ता नहीं करा सकता है, इस पर भी ध्यान देंगे। यदि आपके रहते किसी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामा होता है, तो सबसे पहले आप की जिम्मेवारी मानी जाएगी। आपके पास पुलिस बल, लाठी बल मौजूद रहेगा, कार्रवाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही किसी भी अभ्यर्थी के पक्ष में किसी सरकारी कर्मी की संलिप्तता पायी जाएगी, तो गिरफ्तारी से न्यून(कम) कार्रवाई नहीं होगी।
प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी सेक्टर को अपने क्षेत्र में आपीने मोबाईल का नेटवर्क की स्थिति देख लेने को कहा गया और यदि नेटवर्क काम नहीं कर रहा है, तो वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने को कहा गया।
ब्रिफिंग में जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा बताया गया कि पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-240600 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी का मोबाईल नम्बर – 9431005040 है तथा सदर अनुमण्डल में बनाये गये अनुमण्डल स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06242-245349 एवं नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी का मोबाईल नम्बर – 8447108736 है। बहेड़ी प्रखण्ड का नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नम्बर – 9431818206 तथा प्रभारी पदाधिकारी का मोबाईल नम्बर – 8539827088 है।
बहेड़ी प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष के प्रभार में पु. नि. बाल कृष्ण यादव, ओ.एस.डी, वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, दरभंगा मोबाइल नंबर – 9123294345 रहेंगे।
ब्रिफिंग में नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम मनेश कुमार मीणा, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सादुल हसन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।