12 नवम्बर के राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अपर जिला न्यायाधीश सह सचिव ने अधिकारियों के साथ किया बैठक

दरभंगा । अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 12 नवम्बर (शनिवार) को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 12 नवंबर 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित को नोटिस स-समय भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन.आई.एक्ट धारा-138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
इस अवसर का अधिक से अधिक पक्षकार उठावें।
इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।
इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
बैठक में श्रम अधीक्षक दरभंगा राकेश रंजन, निरीक्षक एवं माप तौल पदाधिकारी रूपेश कुमार, लेखा पदाधिकारी बीएसएनल विजय नाथ झा, सिटी मैनेजर अजर हुसैन, सहायक अभियंता( राजस्व) देवेंद्र शर्मा, प्रभाष चंद्र एवं संबंधित पदाधिकारी  उपस्थित थे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *