दरभंगा । महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो० परवेज अख्तर ने अपने छात्र-छात्राओं के नाम एक संदेश जारी करते हुए कहा कि आगामी 10 दिसंबर 2022, शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आई०टी०आई०, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से आरोहण फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड (Arohan Financial Services Ltd) द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा।
आगे उन्होंने कहा कि नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के अनुसार नियोजक द्वारा 01 पदों के लिए 15 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 08 पद हेतु महिला अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि कस्टमर सर्विस रिप्रेजेन्टेटिव (फील्ड ऑफिसर) के पद पर Pay – 12,475 + Incentive दिया जाएगा, जिसमें 12वीं पास, ग्रेजुएट (प्रिफर्ड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष (पुरूष अभ्यर्थी) एवं 18 वर्ष से 33 वर्ष (महिला अभ्यर्थी) तक निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
आगे उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस जॉब कैंप में भाग लेने से काफी फायदा होगा। एन सी एस पोर्टल पर रोजगार के अवसर की संभावनाएं काफी हैं। इसीलिए सभी अहर्ता रखनेवाले छात्र-छात्राएं ऊपर दिये गये वेबसाइट पर जरूर अपना आईडी बनाकर रजिस्टर्ड हो जाएं। इससे समय दर समय लगनेवाले रोजगार कैंप की जानकारी आपको मिलती रहेगी।