हैवानियत: जमीनी विवाद में आंगनवाड़ी सेविका ने मां के गोदी से छीनकर नवजात को पटका, मौत।

हैवानियत: जमीनी विवाद में आंगनवाड़ी सेविका ने मां के गोदी से छीनकर नवजात को पटका, मौत।

दरभंगा: जमीनी विवाद में एक नवजात बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव में गुरुवार अलसुबह हुई है।मृतक एक माह की नवजात बच्ची भरवाड़ा गांव निवासी रविशंकर सिंह की पुत्री बताई जाती हैं।बताया जाता है कि जमीन को लेकर गांव की ही एक आंगनबाड़ी सेविका के साथ उनका विवाद एक साल से चल रहा है।उसी को लेकर आरोपियों ने अलसुबह घात लगाकर इनके घर पर हमला किया।जिसकी चपेट में आने से नवजात की जान चली गई।रविशंकर सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे मेरी पत्नी दरवाजे पर बच्ची को दूध पिला रही थी।इसी दौरान आरोपी आंगनबाड़ी सेविका ने गोद से बच्ची को खींचकर जमीन पर फेंक दिया।फिर बेहोश बच्ची को लेकर सिंहवाड़ा पीएचसी से रेफर करने पर डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंचे।जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।बेंता ओपी ने परिजनों का बयान दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *