हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैम्प का होगा आयेजन

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैम्प का होगा आयेजन

 

दरभंगा।जिले के बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के भच्छी पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैम्प का होगा आयेजन ।बहेड़ी पीएचसी प्रभारी डॉ बीडी महतो ने अपने पत्रांक 197 दिनांक 27 अप्रैल 2022 से जारी पत्र के अनुसार 30 अप्रैल को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैंप का आयोजन होना है इस कैंप में 2 डॉक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है साथ ही कई कर्मी एवं जांच दल भी कैंप में मौजूद रहेंगे ।कैम्प में डॉ लक्ष्मी साह व उमेश प्रसाद चिकित्सीय कार्य संभालेंगे जबकि कोविंड टीकाकरण एएनएम आरती कुमारी,ए. एन. सी.एवं नियमित टीकाकरण ए एन एम ललिमा एवम मंजू मिश्र देखेंगे।जहां पंचायत व पंचायत के अगल-बगल के लोग भी अपने बीमारी के अनुसार डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं ।इलाज के दौरान जो भी समुचित दवा की जरूरत होगी वह भी मरीज को मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा ।इतना ही नहीं मरीजों को जांच की व्यवस्था कैंप में ही कराया गया है।
बता दें कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भच्छी 15 वर्ष पूर्व ही बन कर तैयार था लेकिन इस सेंटर में कभी कार्य शुरू नहीं किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार के पहल पर बरसों बाद सेंटर का जीर्णोद्धार हुआ। पहली बार इस सेंटर में कैंप का आयोजन होने जा रहा है। कैंप के आयोजन के बाद यह सेंटर नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। इस सेंटर में एएनएम के नियुक्ति कर दी गई है। एएनएम अपने निर्धारित समय से सेंटर पर आएंगी और पंचायत में घूम घूम कर लोगों का समस्या का समाधान भी करेगी। छोटे-मोटे बीमारी में यह दवा देकर उन्हें ठीक करने की प्रयास करेगी।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इस सेंटर के चालू हो जाने से पंचायत के लोगों को काफी सहूलियत होगी। बरसों से पंचायत के लोग आस लगाएं बैठे थे कि कब यह सेंटर चालू हो।प्रकाश के अथक प्रयास से सेंटर शुरू होने जा रहा है। पंचायत के लोगों में इस सेंटर को लेकर काफी खुशी का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *