हरहच्चा पंचायत में कचरा अपशिष्ट प्रबंधन का उद्धाटन मुखिया रहमती खातुन की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

दरभंगा।बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के हरहच्चा पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत कचरा अपशिष्ट प्रबंधन का उद्धाटन समारोह मुखिया रहमती खातुन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी ने सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की सफलता का आह्वान उपस्थित लोगों से किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम का अमलीजामा पहनाने के लिए जो जिम्मेवारी ग्राम पंचायत को मिली है उसकी सफलता जन सहभागिता से ही संभव है।प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगासागर सिंह ने कहा कि स्वच्छ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है।इसलिए स्वच्छता अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सफल बनाने की जरूरत है।मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने स्वच्छता अभियान के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए कहा कि ठोस व तरल अपशिष्ट के रिसाइक्लेशन के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण हो सकता है।जिससे किसानों को प्रदूषण मुक्त व रासायनिक मुक्त उर्वरक कम दाम पर मिल सकता है। राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर से ही स्वच्छता अभियान को सफल नही बनाया जा सकता है बल्कि इसे सामाजिक जागरुकता पैदा कर मिटाया जा सकता है।इस अवसर पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव, मनरेगा के पीओ गोपाल कृष्ण, शिवनारायण यादव, जेएसएस उपेन्द्र प्रसाद,प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, मो॰ इरशाद, ओमप्रकाश सिंह, ललिता देवी, उपमुखिया जरीना खातुन,कुबेर कुमार, विजय कुमार यादव,कमलेश मंडल,मो॰ लाल बाबू, दिनेश झा, श्रवण पासवान, शत्रुघ्न शर्मा, मनीष कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किया।ई – रिक्शा व पैदल रिक्शा को जिला परिषद अध्यक्षा रेणू देवी, बीडीओ गंगासागर सिंह, प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, मुखिया रहमती खातुन ने झंडा दिखलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इससे पूर्व अतिथियों ने लाभुकों के बीच डस्टबीन का वितरण किया।अतिथियों का चादर, पाग व माला से सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *