दरभंगा।केवटी प्रखंड क्षेत्र के लहवार पंचायत में चुनाव प्रचार अब तेज हो गया है।जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी पारो देवी को जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अमोद मंडल,तमन्ना,महिन्दर साह भी ताल ठोक रहे हैं।
केवटी प्रखण्ड क्षेत्र के लहवार पंचायत के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रचार के क्रम में निर्बर्तमान मुखिया पारो देवी ने दावा किया है कि वे फिर से चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है।
वे क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रही हैं।
पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने बनाया है। जीत मिली तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
इस पंचायत में 4 उम्मीदवार हैं। यहां वार्ड की संख्या 14 है और वोटर लगभग 8000 हैं।
पंचायत के कपिलेश्वर दास,सत्य देव् पासवान,नथुनी दास,राम बाबू यादव,धर्मेंद्र यादव,फेकन चौपाल,राम सकल पासवान,राज कुमार साह,सत्तो साह,मो.सुकमरिया देवी,मो.आनन्दी देवी,मो.राम परी देवी,बिंदा देवी,राम देव यादव ने कहा कि निर्वतमान मुखिया पारो देवी 5 साल में अच्छा काम किया है। डोमनी देवी ने कहा कि मुखिया के लगवाए नल से ही नहाते हैं।
उन्होंने बताया कि 1200 शौचालय, 4000 महिलाओं को गैस जबकि कोरोना प्रवासी के लिए 500 मनरेगा जॉब सृजन की हूं।
उधर विपक्षी ने कहा कि काम हुआ है लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। विपक्षी ने कहा कि हम पारो देवी को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं।