हमारा शौचालय : हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम को डी.डी.सी. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उदघाटन

हमारा शौचालय : हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम को डी.डी.सी. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उदघाटन

 

हमारा शौचालय : हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम को डी.डी.सी. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

जिले में 10 दिसम्बर तक पंचायत स्तर पर अभियान चलाने का दिया निर्देश

दरभंगा।समाहरणालय दरभंगा अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त, दरभंगा  चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में हमारा शौचालय : हमारा सम्मान कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम डी.डी.सी., डी.आर.डी.ए. निदेशक, जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक ‘‘हमारा शौचालय-हमारा सम्मान’’ अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड समन्वयक सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार हेतु जन-जागरूकता फैलाना और स्वच्छता एवं शौचालय का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा एजेंडा है जिसे राज्य स्तर पर विभाग द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाती है।
उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इस कार्य के प्रगति को लेकर बैठक करने के निर्देश दिया। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के छूटे हुए कार्य को 10 दिनों के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उन्होंने कहा कि हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अन्तर्गत शौचालय की उपलब्धता, उपयोग, सफाई, मरम्मत, रख-रखाव, सुदृढ़ीकरण इत्यादि हेतु जिला, प्रखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कई गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में कई प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जीविका द्वारा रैली, संध्या चौपाल, श्रमदान, हाथ धुलाई कार्यक्रम, स्कूल/कॉलेज एवं आँगनवाड़ी केन्द्र में चित्रकला, रंगोली, निबंधन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम/टोला/वार्ड स्तर पर सामुदायिक परिचर्चा, संध्या चौपाल, घर-घर दस्तक अभियान तथा श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला स्तर पर 3-5 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालय, 3-5 सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक स्वच्छता परिसर तथा 3 सर्वश्रेष्ठ रील का चयन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में डी.आर.डी.ए निदेशक, डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस.), डी.पी.एम. (जीविका), डी.डी.एम. (नबार्ड), जिला समन्वयक के साथ-साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *