हनुमान ठाकुर बनें राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव,राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

हनुमान ठाकुर बनें राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव,राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

दरभंगा।जिले के अलीनगर प्रखंड के अधलोआम पंचायत के लहरपुर गांव निवासी समाजवादी नेता हनुमान ठाकुर को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी ने प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।इससे पूर्व हनुमान ठाकुर छात्र राजद के समय से ही पार्टी में विभिन्न पदों पर कई वर्षों तक काम भी किया है।इनके मनोनीत होने पर राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव धन्यवाद देते हुए श्री ठाकुर को बधाई दिया है।अपने मनोनयन पर हनुमान ठाकुर ने कहा कि उन जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जिस आशा,विश्वास और उद्देश्य के साथ राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाया है वह सदैव उस पर खरा उतरेंगे।पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,मंत्री ललित कुमार यादव,पूर्व विधायक भोला यादव राजद,जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव समेत तमाम नेताओं को धन्यवाद दिया है।उनके मानोनयन पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव,गंगा प्रसाद यादव,महेंद्र यादव,पूर्व प्रधान महासचिव संजीव कुमार शर्मा,अमित सहनी, दशरथ यादव,सुभाष चंद्र राय,सूर्य देव यादव,देवेंद्र आजाद समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *