स्थानीय समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने डीपीओ स्थापना को सौपा ज्ञापन

स्थानीय समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने डीपीओ स्थापना को सौपा ज्ञापन

दरभंगा ।जिला अंतर्गत पदस्थापित शिक्षकों के ज्वलन्त में स्थानीय मांगो के समर्थन में टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनरतले जिला कोषाध्यक्ष शिबली अंसारी एवं जिला प्रवक्ता धनन्जय झा के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिला प्रवक्ता धनन्जय झा ने बताया कि संघ शुरू से ही शिक्षकों की समस्याओं को पटल पर लाते रहा है और इसी कड़ी में जो अभी के तत्कालिक मांगे है उसकी ओर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया गया है। सभी प्रकार के एरियर का भुगतान, ईपीएफ में अंशदान को अद्यतनीकरण करना इत्यादि हमारी प्रमुख मांग है। वही जिला कोषाध्यक्ष शिबली अंसारी ने बताया की काफी लंबे समयों से शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को अद्यतित नही किया गया है। जबकि सेवा पुस्तिका किसी भी कर्मी का सेवा इतिहास एवं अनन्य प्रयोजन एक महत्वपूर्ण अभिलेख है। वही एक से अधिक प्रखण्ड के प्रभार में पदस्थापित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के भी कार्य दिवस की सूचना सार्वजनिक किया जाए जिससे शिक्षकों को कोई भी परेशानी नही हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *