स्कूल खुलवाने गए BEO साहब की पिटाई, महिला ने थप्पड़ जड़ा फिर टूट पड़े लोग।

स्कूल खुलवाने गए BEO साहब की पिटाई, महिला ने थप्पड़ जड़ा फिर टूट पड़े लोग।

जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत टेलवा पंचायत में नवीन प्राथमिक विद्यालय दुमकवा प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने 5 दिन पहले स्कूल में ताला जड़ दिया था. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक-शिक्षिका सप्ताह में मात्र दो दिन स्कूल आते हैं. ऐसे में गांव के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, इसका हम लोगों ने विरोध किया.

जिसकी सूचना के बाद झाझा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप विद्यालय पहुंचे थे. वहीं विद्यालय प्रभारी रंजीत दास से ग्रामीणों की नोक-झोंक होने के कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. इसको लेकर ग्रामीणों का विवाद बढ़ गया और ग्रामीण महिला-पुरुषों ने मिलकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया और जमीन पर पटक दिया.

मारपीट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले एक महिला शिक्षा पदाधिकारी को धक्का देती है और थप्पड़ मारती है. जिसमें शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी महिला पर थप्पड़ जड़ते हुए वीडियो में देखा जा सकता है. इतना होने के बाद फिर क्या था सभी ग्रामीण महिला पुरुष प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर टूट पड़े और ईंट पत्थर से हमला कर जमीन पर पटक दिया.

वहीं इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप के द्वारा सिमुलतला थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं ग्रामीणों का भी आरोप है कि इस मामले में महेंद्र प्रताप ने भी ग्रामीणों को गंदी-गंदी गाली दी जिससे ग्रामीण उग्र हो गए. वहीं पूरे मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रताप के द्वारा मारपीट का आवेदन सिमुलतला थाना में दिया गया है, जिसको लेकर अभिलंब कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि मारपीट के इस वीडियो का पुष्टि ज़ी मीडिया नहीं करती है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *