दरभंगा ।शहर के वार्ड न.40 स्थित सैदनगर मछली बाजार के पास नगर निगम महापौर, अंजुम आरा ने फीता डीलक्स शौचालय का फीता काट कर उदघाटन किया। मौके पर उप महापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर अभियंता सऊद आलम, वार्ड 40 की पार्षद पूनम देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।मौके पर महापौर ने बताया कि नगर निगम के शौचालय निर्माण करा कर सैदानगर मछली बाजार के लोगों को सुविधा मिलेगा।नजर निगम द्वारा इस तरह की पहल सराहनीय कदम है। सैदनगर लोगों का पूर्व से यह मांग थी।इस मछली बाजार में आने जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगा। स्थानीय दुकानदारों एवं बाहर से आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। जनहित में इस तरह के प्रयास से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा इस भीषण गर्मी में चापकल पानी देना बंद कर दिया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा था लेकिन इस शौचालय निर्माण हो जाने से नहाने व शौचालय के लिए दिक्कत नही होगी। मौके पर नगर आयुक्त, कुमार गौरव ने बताया कि इस तरह के शौचालय का निर्माण शहर में अन्य जगहों पर जगह चिन्हित कर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। महिला एवं पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग नहाने के लिए व्यवस्था शौचालय में की गई है।
संवेदक पराग परिमल ने बताया कि
डिल्क्स शौचालय में मूत्रालय के लिए 5 रुपए,शौच के लिए 10 रुपए जबकि स्नान के लिए 15 रुपया रखा गया है।
स्थानीय युवक नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि इस शौचालय में मूत्रालय के लिए भी 5 रुपए वसूल किए जायेंगे पहले यह शुल्क फ्री था लेकिन अब शुल्क वसूले जायेंगे जो गरीबों के जेब पर एक बोझ होगा इस कारण लोग खुले में मूत्र त्याग करेंगे ।