सुना आपने … दरभंगा जिप को आखिरकार मिल गया अपना इंजीनियर

सुना आपने … दरभंगा जिप को आखिरकार मिल गया अपना इंजीनियर

सुना आपने … दरभंगा जिप को आखिरकार मिल गया अपना इंजीनियर

अध्यक्ष ने थमाया नियुक्ति पत्र .. कहा योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी

संजय मिश्र
दरभंगा

दरभंगा।गुरुवार को दरभंगा जिला परिषद में खासी चहल पहल दिखी। अवसर किसी सियासत की और न किसी खेमेबाजी की। पता चला जिप अध्यक्ष सीता देवी ने जिला परिषद के अपने जेई को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इसमें कौन सी खबर भला। जी हां! अपने जे इ .. और अध्यक्ष सीता देवी के कहे ने हलचल को खबर बनाया।

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक से जिला परिषद प्रतिनियुक्त तकनीकी सहायक के सहारे अपनी योजना का क्रियान्वयन करवा रही थी। यानि उधार पैंचा के इंजीनियरों से जैसे तैसे काम चल रहा था। अध्यक्ष ने फरमाया जिप का अपना कोई तकनीकी सहायक या जेई नहीं था जिसके कारण विकासात्मक कार्य मे भारी कठिनाई होती थी। उन्होंने अपने संकल्प का इजहार करते कहा कि जिला परिषद सुचारू रूप से चले एवं जिला के सभी पार्षदों के क्षेत्र में विकास की बयार तेज गति से चले।

जेई के रूप में चयनित रामेश्वर झा एवं शिवनारायण साहू को नियुक्ति पत्र देते हुए अध्यक्ष सीता देवी ने उन्हें बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि दोनों ही ऊर्जा से विकासात्मक कार्य संपादित करेंगे। जिससे जिला परिषद काम काज में नव आयाम को छू सके।

इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गंगेश झा, वरीय लिपिक मुकेश, समाज सेवी शंभू पासवान उपस्थित थे। वहीं जिप सदस्य सागर नवदिया, हबीबुलाह हाशमी, धर्मेंद्र झा, फूलबाबू लालदेव, दुर्गेश कुमार आदि ने अध्यक्ष को इस पहल खातिर धन्यवाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *