सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित हुआ विभिन्न प्रतियोगिता।

सीएम साइंस कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित हुआ विभिन्न प्रतियोगिता।

दरभंगा: सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रविवार को रेड रिबन युवा महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इसमें प्रारम्भिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्वयंसेवक प्रतिभागियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार झा ने बताया कि रेड रिबन युवा महोत्सव 2023 का मुख्य लक्ष्य इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज में व्यसन मुक्ति, एड्स से बचाव जैसे अभियान को बल देना है। छात्र- छात्रा स्वयं इन अहितकर और खतरनाक बीमारियों के प्रति जागरूक होकर समाज में जागृति उत्पन्न करेंगे।

प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार झा के निर्देशन में रविवार को कुल तीन प्रतियोगिताओं क्रमशः रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में अमन कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार साफी, रिद्धि ठाकुर और श्रुति कुमारी प्रमुख थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *