सिरुआ गांव के मुख्य सड़क पर जलजमाव से स्कूली बच्चे झेल रहे परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चे पड़ रहे बीमार

सिरुआ गांव के मुख्य सड़क पर जलजमाव से स्कूली बच्चे झेल रहे परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चे पड़ रहे बीमार

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के बलीगांव पंचायत के सिरुआ गांव के लोग अन्य वर्षो की भाँति इस वर्ष की बरसात में भी जलजमाव की समस्या से प्रभावित है। खास कर स्कूली बच्चे गंदा पानी में रहने व चलने के कारण सर्दी खांसी बुखार से परेशान है। इतना ही नही चर्म रोग के शिकार होने की स्थिति में बच्चे है। बता दें कि उक्त गांव के वार्ड 10 और 12 में वर्षा होने के कारण गांव के मुख्य सड़क पर डेढ़ फीट तक पानी लग जाता है। जल निकासी नही होने से गंदे पानी में बाहर निकलना पड़ता है, जिसके कारण दर्जनों परिवार सड़े व दुर्गन्ध युक्त पानी के किनारे रहने व चलने के लिए मजबूर है।

इस गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत नाला निर्माण किया जा सकता है लेकिन जमीन के अतिक्रमण के कारण नाली निर्माण नही हो पा रहा है। यदि नाली का निर्माण वार्ड के लोगों के सहयोग से हो भी जाय तो इस नाली से जल निकासी का द्वार ही नही है । नाला के निकास द्वार पर रैयती जमीन वाले लोग अपनी जमीन होकर पानी बहने में व्यवधान डाल सकते है। पूर्व में गाँव के पानी की निकासी पुरनी पोखर में होता था लेकिन धीरे धीरे लोग सड़क के जमीन को अतिक्रमित कर लिया और नाला बंद हो गया । जबकि रैयती जमीन वालों ने पानी निकलने वाली अपनी जमीन को मिट्टी भराई कर ली है। जिसके चलते विगत कई वर्षो से दर्जनों परिवार प्रत्येक बरसात के मौसम में महिनों भर जलजमाव की समस्या से ग्रसित रहते है ।

लोगों का कहना है कि गांव के मुख्य सड़क का निर्माण किसी एजेंसी ने किया उसी एजेंसी ने 2 सौ फिट सड़क को नीचा कर दिया जिसके चलते जलजमाव हो रहा है।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि इस मामले को लेकर गंभीर नही है।जबकि पिछले साल इसी मामले को लेकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र में आवेदन दिया गया था जिसमें प्रखंड प्रशासन की ओर से तत्कालीन पंचायत सचिव तेज नारायण यादव ने लिख कर लोक शिकायत के अधिकारी को  पत्र सौंपा था जिसमे कहा गया है की जल्द नाला का निर्माण कर दिया जाएगा लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी अब तक नाला का निर्माण नही कराया जा सका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *