दरभंगा: हायाघाट-थलवारा रेलवे स्टेशन के बीच अशोक पेपर मिल से पश्चिम रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव सोमवार को देखा गया। यह खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनियां गांव निवासी उपेन्द्र साह के पुत्र वर्षीय मिथिलेश कुमार साह के रुप में हुई। घटना की सूचना पर अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।