बिहार के वैशाली में स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद में एक बच्चे की मौत हो गई। मामला बिद्दुपुर थाना क्षेत्र का है जहां स्कूली बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक बच्चा साइकिल से गिर गया। जिसे तुरंत ही स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर अभी बच्चे की जांच कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। उधर बच्चे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने तीन छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृत किशोर की पहचान आदर्श कुमार के तौर पर हुई है। वह बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर ककरहट्टा गांव स्थित काली अस्थान निवासी मिथलेश राय के पुत्र था। वह 9वीं क्लास में पढ़ता था। परिजनों ने उसके क्लास में पढ़ने वाले तीन किशोरों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
घटना बारांटी ओपी क्षेत्र के बिददुपुर रेलवे स्टेशन के पास बाराटी ढाला की बताई जा रही है। आपसी मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई आदर्श राजकीय रामनंदन उच्च विद्यालय सर्वोदय स्कूल में पढ़ने गए थे। हम सब पढ़ कर आ रहे थे तो रास्ते में तीन की संख्या में लड़के आए। उन्होंने हम को धक्का मारकर गिरा दिया और मेरे भाई को बेल्ट से मारा और पत्थर पर उसको पटक दिया। उन तीनों में से 2 को हम नहीं जानते थे, एक को पहचानते थे। इस विषय में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। घटना के पीछे की सच्चाई क्या है पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।