ससुर-साले ने दामाद के प्राइवेट प्रार्ट पर किया वार, मां को भी पीटा; सदर अस्पताल में भर्ती।

भोजपुर जिले में एक शख्स के साथ गजब का कांड हो गया। पीड़ित शख्स को उसके ससुराल वालों ने घर में घुस कर पीटा। ये सबकुछ उसकी पत्नी ने करवाया। मामला भोजपुर जिले के बिहिया थाना इलाके के बारा खरौनी गांव का है। यहां एक औरत ने पति और ससुरालवालों से झगड़े बाद अपने पिता और भाई को बुला लिया। इसके बाद सबने मिलकर बुजुर्ग सास और पति को पीट डाला। हद तो ये कि पिटाई के दौरान साले ने जीजा के साथ मारपीट में कुछ गजब का कांड कर दिया। आरोप है कि साले ने जीजा को गिराकर तो पीटा ही, साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया।

मामला कुछ यूं है कि बारा खरौनी गांव का रहने वाला गुड्डू तुरहा का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। तीन दिन पहले ही इसको लेकर पत्नी ने गुड्डू पर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन फिर भी वो अपने ससुराल में ही रहती थी। घायल गुड्डू के मुताबिक उसकी माता पार्वती और पिता मंटू अलग रहते थे। लेकिन रविवार को वारदात की रात उसकी 60 साल की बूढ़ी मां पार्वती घर में अकेले थी।

मौका देख पत्नी ने इसी बीच अपने भाई और पिता को बुला लिया। दोनों वहां पहुंच भी गए। लेकिन इसी दौरान पीड़ित गुड्डू भी वहां पहुंच गया। दोनों तरफ से पहले बहस हुई और बात बढ़कर मारपीट पर आ गई। इस दौरान पत्नी भी पीछे नहीं रही। पिता और भाई के साथ मिल कर उसने सास को पीटना शुरू कर दिया। जब पति गुड्डू अपनी मां को बचाने गया तो उसका साला उस पर टूट पड़ा। आरोप है कि साले ने अपने हाथ से ही पीड़ित गुड्डू के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। खबर लिखे जाने तक घायल गुडूडू का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *