सर्जना कौशल निखार शिविर का हुआ समापन
दरभंगा। मिथिला लोकमंथन द्वारा स्थानीय कार्यालय में सर्जना कौशल निखार शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रज्ञा प्रवाह के बिहार संयोजक कृष्णकांत ओझा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र सदा सांस्कृतिक रूप से देश ही नही वरण विश्व की नारी शक्तियों का नेतृत्व लंबे समय से करती आ रही है, माँ जानकी , गार्गी , अयाची नारी शक्ति व विद्वता के लिए पूरे विश्व मे आज भी ख्याती प्राप्त है, हमारे भारतीय संस्कृति में महिला सदैव पूजनीय रही है और महिलाओं की स्थिति हमारे समाज मे पुरुष के बराबर रही है , मिथिला लोकमंथन द्वारा यहाँ की महिलाओं को विभिन्न विधाओं में निपुण किया जाना प्रशंसनीय है यह कार्यक्रम इन्हें स्वावलंबी बनाने के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा, जल्द ही छात्राओं के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में किस प्रकार उन्हें रोजगार का अबसर मिले इस दिशा में कार्य आरंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर मिथिला लोकमंथन दरभंगा के अध्यक्ष श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर को सृजित करेगी, आप सभी को आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ आपसे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि यहाँ से जो आप सिख कर जाओगी उसका प्रयोग अपने समाज के अन्य महिलाओं के बीच करोगी।
वहीं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विश्वविद्यालय ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष कुलानंद झा लोकमंथन द्वारा आयोजित इस कौशल निखार शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ पूरे मिथिला क्षेत्र की बेटियां उठा रही है , इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसका एकमात्र लक्ष्य नारी को कौशल विकास कर शसक्त बनाना है, मैं यहाँ उपस्थित आप सभी प्रतिभागियों को संस्कृत शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करता हूँ यह आपके रोजगार सृजन को एक नई आयाम देगी।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेतना उत्तर बिहार के संयोजक विजय शाही ने विषय प्रवेश करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दिया कहा कि इस ऐतिहासिक संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में जब पिछले वर्ष यह कौशल निखार शिविर आरंभ करने की योजना बनी तो एकमात्र लक्ष्य हमलोगों का यह था कि इस क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर रोजगार के माध्यम से मिथिला के बहन बेटियों को अपने प्रतिभा को समाज मे स्थापित करने का अवसर मिल रहा है इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय निःशुल्क सेवा दे रहे प्रशिक्षक और इसमें भाग लेने वाली प्रतिभागियों को जाता है इस तरह के आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा।
इस कार्यक्रम में सहभाग लेने वाली छात्राओं को प्रशिक्षक के रूप में संगीत मनीष सिंह , मनीष आनंद ।
ब्यूटीशियन प्रशिक्षक के रूप में अम्बे कुमारी।
मेहंदी प्रशिक्षक के रूप में प्रियंका कुमारी , मनीषा कुमारी।
नृत्य प्रशिक्षक के रूप में विवेक जायसवाल ने अपना योगदान दिया।
इस सर्जना कौशल निखार शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेने वाली छात्रोंओ को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
संगीत में मुख्य रूप से पायल भंडारी, काजल झा, नंदनी कुमारी, चित्रा सिंह, सपना कुमारी,।
ब्यूटीशियन में मुख्य रूप से स्नेहा रॉय ,मनीषा कुमारी, अनुराधा, ईशा।
मेहंदी में मुख्य रूप से मौसमी कुमारी, सलोनी कुमारी, गुंजा कुमारी, नुसरा, जोहरा।
नृत्य में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में दीपा कुमारी, मौसमी कुमारी, सन्नू श्री को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विषय प्रवेश दीपा कुमारी ने किया, तथा धन्यवाद ज्ञापन काजल झा ने किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक स्नेहा रॉय एवं सह संयोजक सपना कुमारी , एवं कोषाध्यक्ष संजना कुमारी, संपर्क प्रमुख सरिता कुमारी कार्यालय मंत्री दीपा कुमारी।
इस कार्यक्रम का व्यवस्था प्रमुख के रुप में आशुतोष गौरव, सह व्यवस्था प्रमुख अभिषेक कुंदन ने अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में डॉ विमलेश कुमार, सूरज मिश्रा, पिंटू भंडारी, सुमित सिंह, आर्यन कुमार, स्नेहा राय, काजल कुमारी, दीपा कुमारी, सविता कुमारी, सपना कुमारी, चित्रा कुमारी, पायल कुमारी नंदनी कुमारी प्रतिभा कुमारी सवा रौशनी, संजना कुमारी, रुकैया सहित सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।