समस्तीपुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला शव; विरोध में NH-28 जाम

समस्तीपुर ने अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों ने एनएच-28 पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दिया औऱ आगजनी की। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के डीह सरसौना गांव में शनिवार अहले सुबह अपराधियों ने घर से निकले साइकिल सवार एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बंगरा पंचायत के डीह सरसौना गांव निवासी 50 वर्षीय मो. जफरूल हक है। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बंगरा के समीप एनएच-28 पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। शव के अंत्यपरीक्षण के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, डीह सरसौना निवासी जफरूल खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी रूचि थी।गांव के अक्सर छोटे-मोटे विवादों को सुझलाने या केस मुकदमे की पैरवी में लोगों की मदद करते थे। स्वजन ने बताया कि शनिवार सुबह किसी काम से साइकिल से बंगरा एनएच की ओर जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर रास्ते में सुनसान जगह पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर खून से लथपथ मृतक के शव पर पड़ी तो ग्रामीणों को बताया। फिलहाल, घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। मृतक के सीने में गोली लगी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top