सड़क दुर्घटना में पटना के पिकअप चालक की मौत

सड़क दुर्घटना में पटना के पिकअप चालक की मौत

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित खरथुआ मोड़ के निकट हुई दुर्घटना में एक पिकअप मालिक सह चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार अलसुबह हुई। मृतक की पहचान पटना जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खान मिर्जा मिश्रटोला निवासी दिनेश महतो के इकलौते पुत्र आदर्श कुमार (21) के तौर पर की गई। बताया जाता है कि आदर्श पटना से पिकअप पर फर्नीचर का सामान लादकर मधुबनी जा रहा था। घने इसी दौरान खरथुआ मोड़ से मधुबनी की ओर मुड़ते ही पिकअप वैन घने कुहासे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गाड़ियों के जोरदार टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोग दौड़े और बुरी तरह से जख्मी चालक आदर्श को गाड़ी से उतारा गया पर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया और स्वजनों को जानकारी दी। पटना से आए स्वजन के विलाप से डीएमसीएच पोस्टमार्टम परिसर का माहौल करुणामय हो गया। मां पिंकी देवी,बहन अंजली और तन्नू शव से लिपट दहाड़ मारकर रोने लगे। मौसेरे भाई मुन्ना कुमार महतो ने बताया कि मृतक आदर्श पिकअप वैन खरीदने के बाद स्वयं उसे चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई है और वो दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार उजड़ गया है। इधर सदर थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *