संसद की नई इमारत को लेकर सियासत जारी, नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान।

पटना. देश के नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले सियासत बेहद गर्म है. कांग्रेस सहित कई विरोधी पार्टियों ने उद्घाटन का बहिष्कार किया है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नए संसद भवन के निर्माण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कहा है कि दूसरा संसद भवन बनाने की जरूरत क्या थी? कल जो दिल्ली में कार्यक्रम हो रहा है वो बेकार कार्यक्रम है. उसका कोई मतलब नहीं है. यह लोग इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे हैं, पूरा इतिहास बदल देंगे. हम तो पहले ही से कर रहे हैं कि पूरे इतिहास को बदलने में लगे हुए हैं. वहीं नीतीश कुमार ने उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए देश में क्या क्या हो रहा है.

बता दें, आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने वाली है, जिसमें नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं. वहीं बिहार सरकार के प्रतिनिधि मंडल को भी शामिल होने की अनुमति नहीं मिली. इस पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक की जब सूचना मिली थी तो हमने कह दिया था. उस दिन हमारा कार्यक्रम है अगर बैठक का समय बढ़ा दिया जाता तो मैं भी शामिल होता. लेकिन, समय नहीं बदला. लेकिन, मैंने आग्रह किया था कि हमारे प्रतिनिधि मंडल को बैठक में शामिल होने दिया जाए, लेकिन उन लोगों ने नहीं माना.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *