संपति की लालच में हैवान बना पुत्र, इतना पीटा मां को की आईसीयू में चल रहा है इलाज।

संपति की लालच में हैवान बना पुत्र, इतना पीटा मां को की आईसीयू में चल रहा है इलाज।

दरभंगा: पिता की कमाई में हिस्सा नहीं मिलने पर कलयुगी पुत्रों ने मां को पीट- पीट कर घायल कर दिया और घर में जमकर तोड़ फोड़ किया।

घायल महिला शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालू घाट ब्रम्हस्थान की है।

मामले को लेकर घायल 56 वर्षीय राजो देवी के पति ईश्वर चंद्र यादव ने अपने दोनों बेटों सुशील यादव और चंदन यादव तथा पुतोहू रुबी देवी और सोनी देवी पर मारपीट और तोड़ फोड़ का आरोप लगाया है।

ईश्वर चंद्र यादव बैंक कर्मी है। उन्होंने बताया कि दोनों बेटा और पुतोहू संपति को लेकर हमेशा विवाद करता रहता है। इसकी शिकायत उन्होंने 29 जून को थाना में किया था। इसके बाद पुलिस घर पर गई और बिना कार्रवाई किए वापस आ गईं। इसके बाद 2 जुलाई को उनका दोनो बेटा और पोतोहू ने घर में बवाल मचा दिया और मां को पीटने लगा जब वह घर से बाहर जान बचा कर भागने लगी तो खदेड़ कर तेज हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

बैंक कर्मी का कहना है कि बेटा और बहू उनके वेतन में हिस्सा चाहते है। श्री यादव का कहना है कि उनका बेटा कोई काम नहीं करता है और घर में बैठा रहता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *