दरभंगा ।बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी संतोष यादव को युवा राजद जिलाध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापति के द्वारा दरभंगा जिला महासचिव पद पर मनोनीत पत्र सौंपा गया। वहीं श्री यादव ने कहा कि मैं राजद के वरिष्ट नेता गंगाराम यादव ”गोप”, युवा राजद के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापति, राजद नेता व अधिवक्ता डॉक्टर सुभाष महतो, डॉक्टर राधे श्याम यादव, युवा राजद जिला महासचिव रामप्रवेश यादव को साधुवाद व आभार व्यक्त करता हूं । मनोनीत के बाद राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला महासचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है। जिला महासचिव बनने की ख़बर जैसे ही सार्वजनिक हुई सोशल साइट से लेकर फोन पर उनको बधाई देने का ताता लग गया।उन्होंने कहा कि हम जैसे आम कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं तथा वह ऐसा प्रयास करेंगे की वह पार्टी के अपेक्षाओं पर पुरी तरह खड़ा उतरे। कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और उनके सम्मान के लिए जो भी बन पड़ेगा उसको करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। बधाई देने में भच्छी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, प्रखंड अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण यादव, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, तीरथ यादव, मृत्युंजय राय, पूर्व मुखिया राम उदगार यादव, मोहम्द असलम, मोहम्मद जफर, रामनरेश यादव, तरुण कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
Posted inFeatured