शिक्षा विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का किया गया आयोजन।

शिक्षा विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला स्कूल दरभंगा में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।

उक्त आयोजन में जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा, जिला मिशन प्रबंधक का जल-जीवन- हरियाली, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग, सहायक अभियंता शिक्षा विभाग, प्रधानाचार्य जिला स्कूल एवं जिला स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चर्चा का विषय सरकारी शिक्षण संस्थानों में छत वर्षा जल संचयन का निर्माण एवं युवाओं में अभियान के संबंध में जागरूकता का प्रसार रहा।आज की परिचर्चा में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बच्चों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

जिला  मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली दरभंगा द्वारा मिशन के सभी अवयवों की चर्चा करते हुए जनभागीदारी, प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण एवं अभियान के फायदे के संबंध में जानकारी दी गई।अंत में प्राचार्य जिला स्कूल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आज के आयोजन की समाप्ति की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *