शिक्षकों का संघर्ष लाया रंग,अप्रशिक्षित शिक्षकों को मिला राहत:- संघ

शिक्षकों का संघर्ष लाया रंग,अप्रशिक्षित शिक्षकों को मिला राहत:- संघ

शिक्षकों के सभी सुख दुख में संघ है साथ खड़ा:- सोनू मिश्रा

दरभंगा।पिछले डेढ़ वर्षों से वेतन भुगतान और नौकरी के लिए संघर्षरत शिक्षको के चेहरे पर तब मुस्कान आई जब पटना उच्च न्यायालय ने उनके बर्खास्तगी पर रोक लगाने का एवं लम्बित वेतन के भुगतान के सम्बंध में अंतरिम आदेश जारी कर राहत दी है। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग ने पत्र निकाल कर वैसे शिक्षक जो किन्ही कारणों से अप्रशिक्षित रह गए थे उन्हें सेवा से निकालने और वेतन बन्द करने का आदेश दिया था जिसके विरुद्ध में टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने जिला प्रवक्ता धनन्जय झा के नेतृत्व में पटना उच्च न्यायालय जा दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान आदेश देते हुए न्यायमूर्ति पी बी बैजंत्री के खंडपीठ ने अधिवक्ता मुकेश कुमार के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी कर इन शिक्षकों के वेतन भुगतान को जारी रखने और लम्बित वेतन का भुगतान करने के आदेश के साथ साथ जबतक अंतरिम आदेश नही आ जाता है कि तबतक इनकी सेवा बहाल रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही भारत सरकार को प्रति शपथ पत्र दायर करने को कहा। इस अवसर पर संघ के जिला प्रवक्ता धनन्जय झा एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों का संघर्ष रंग लाया है। जिस धैर्य और तंगहाली से ये शिक्षक गुजरे है उसकी कल्पना शायद ही किया जा सकता है। सरकार सदैव ही शिक्षकों को ठगते रही है। सरकार औऱ विभाग निरन्तर ही शिक्षकों को प्रताड़ित करते रही है जिसके विरुद्ध संघ सदैव एकजुट होकर संघर्ष करता रहा है। आगे भी संघ शिक्षकों के साथ रहेगा। विभाग जल्दी से इनके लम्बित वेतन का भुगतान करे अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *