शराबबंदी पर सख्ती ने बढ़ाई चौकीदारों की मुश्किल, जान खतरे में, न्याय नहीं मिला तो जाएंगे सीएम के जनता दरबार – मनीष पासवान

शराबबंदी पर सख्ती ने बढ़ाई चौकीदारों की मुश्किल, जान खतरे में, न्याय नहीं मिला तो जाएंगे सीएम के जनता दरबार – मनीष पासवान

दरभंगा।शराबबंदी को लेकर सीएम की सख्ती के बाद चौकीदारों और उनके परिवार की जान खतरे में पड़ गई है। शराब कारोबारी और पुलिस गठजोड़ से दफादार चौकीदार पर सामत आ गई है। यह दुख पंचायत जिला इकाई दरभंगा – सीतामढ़ी की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनीष पासवान ने शुक्रवार को व्यक्त किया।

लहेरियासराय के पोलो मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे बिहार राज दफादार चौकीदार संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के दरभंगा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार पासवान ने कहा कि बड़े अधिकारी अपनी खाल बचाने के लिए दफादार चौकीदार पर गाज गिराते हैं। जो भी सूचना पुलिस अधिकारी को दी जाती है उसकी रिसिविंग नहीं मिलती है। मनीष ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की स्थिति में सीधा कह दिया जाता है कि दफादार चौकीदार ने जानकारी दी ही नहीं।

उन्होंने कहा कि शराब के कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस अधिकारियों पर भी हमले करवा देते हैं। दफादार चौकीदार तो इन हमलावरों के सामने कुछ नहीं। वे आसानी से पिस जाते हैं।

बैठक का संचालन जिला सचिव नवीन कुमार पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य सचिव डॉक्टर संत सिंह मौजूद थे। संघ सदस्यों का हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन कर पूर्व की भांति दफादार चौकीदार को जिला अधिकारी के अधीन रहने दिया जाए। डॉ सिंह ने कहा कि शराबबंदी में दफादार चौकीदार का शोषण बढ़ गया है। दफादार चौकीदारों की दी गई सूचना लीक होने से उनकी हत्या की वारदात बढ़ गई है।

पुलिस शराब माफिया गठजोड़ के कारण छापेमारी नहीं होती है। डॉ सिंह ने आगे कहा कि दफादार चौकीदार की सूचना को गुप्त रखने की संतोषजनक पद्धति विकसित करने की जरूरत है। डॉ सिंह ने दफादार चौकीदारों को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की।

बैठक में दफादार चौकीदार को एसीपी का लाभ देने की मांग करते हुए कहा गया कि 30 वर्षों बाद भी इसका लाभ दफादार चौकीदार को नहीं मिल पाया है। एक भी चौकीदार को प्रोन्नति लाभ नहीं मिल पाया है। वर्दी के भुगतान की मांग भी की गई। वर्ष 1990 से 5 मार्च 2014 के पूर्व सेवानिवृत्त दफादार चौकीदार शेष बचे आश्रितों को बहाल करने की मांग किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिनांक 22 को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को नेमतुल्लाह जिला उपाध्यक्ष, अविनाश कुमार रोशन जिला कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार पासवान दफेदार, तरुण दुबे, रामबाबू पासवान, रोहित, विजय पासवान, ललन कुमार पासवान, यशोधर पासवान, गणेश पासवान, सुखनंदन राय, अफरोज आलम, सीताराम पासवान, मनोज पासवान, भागेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, अवधेश पासवान, कमलेश पासवान, संतोष पासवान, विजय पासवान, राकेश पासवान, राम पुकार पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *