दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत शंकर रोहार चौक स्थित आइडियल टेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन विधिवत रूप से सरकारी अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी त्रिभुवन कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर त्रिभुवन कुमार ने कहा ग्रामीण परिवेश क्षेत्र में कंप्यूटर संस्थान का खोलना अपने आप में एक अहम माना जाता है ।यहां ग्रामीण परिवेश के छात्र एवं छात्राओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है ।संस्थान में आकर पढ़ाई करें और बेहतर शिक्षा बेहतर कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर देश में नाम रोशन करें ।वही कालीचरण यादव ने कहा हमारे संघर्ष के राहुल कुमार ने यह कंप्यूटर संस्थान खोलकर गरीब समाज के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा की ओर अग्रसर ले जाने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है । वहीं पूर्व मुखिया विनोद मंडल ने कहा शंकर लोहार चौक पर यह प्रथम कंप्यूटर संस्थान है जहां लगभग दर्जनों गांव के छात्र एवं छात्राओं को सही शिक्षा प्राप्त हो सकेगा । हर गांव के छात्र-छात्राओं आइडियल टेक कंप्यूटर संस्थान में नामांकन करवाएं और अपना बेहतर भविष्य बनाएं।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, राम प्रवेश यादव, रूपेश कुमार, पप्पू कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार, दयाशंकर कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।