वृद्ध का गला रेतकर हत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में बीती देर रात जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव का एक और गंभीर मामला सामना आया है, जहां एक 50 वर्षीय वृद्ध का गला रेत दिया गया है। फिलहाल उसे इलाज केलिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पतोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी 50 वर्षीय जोगी महतो बुधवार की रात करीब 12 बजे घर से थोड़ी दूर शौच केलिए गए। लौटने में देर होने पर उनकी पत्नी उन्हें खोजने गयी। इसी दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें गिरा हुआ देखा। उनका गला रेता हुआ था। उन्हें देखते ही उनकी पत्नी चिल्ला उठी। इससे आसपास के लोग इक्कठे हो गए। आनन फानन में उघरा चौक के निकट एक निजी क्लिनिक में उन्हें ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें डीएमसीएच भेज दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने हमला करने वाले तीन लोगों का नाम भी बताया।

डीएमसीएच पहुंचने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगो का कहना था कि पुलिस को रात में ही सूचना दी गयी। पर पुलिस सुबह में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना में प्रयुक्त चाकू भी वहीं गिरा मिला, जिसे जब्त कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *