विश्वविद्यालय में गणित विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

विश्वविद्यालय में गणित विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

रामानुजन जयंती समारोह के दौरान पांच विभिन्न प्रतियोगिता: ‘भारतीयों का गणित में योगदान, गणितीय क्विज, सुडोकू चैलेंज, वैदिक गणित पर निबंध, तथा रामानुजन प्रमेय व सूत्र’ का आयोजन किया गया था। जिसमें स्नातकोत्तर विभाग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें भारतीयों का गणित में योगदान निबंध प्रतियोगिता में अनिलेश कुमार, हर्षिता कुमारी, आरती कुमारी, मुस्कान रानी, कृतिका मुस्कान, श्रुति कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की। गणितीय क्विज प्रतियोगिता में हरिओम पार्थसारथी, ज्योति कुमारी, प्रवीण कुमार ठाकुर, अमृता कुमारी और मुजाहिद हुसैन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुडोकू चैलेंज प्रतियोगिता में मुजाहिद हुसैन, आशीष कुमार झा, और प्रवीण कुमार ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाया। वैदिक गणित निबंध प्रतियोगिता में अंचल कुमारी, चंचल कुमारी, सुमित कुमार, ज्योति कुमारी और सरिता कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया। रामानुजन प्रमेय और सूत्र पर निबंध लेखन में प्रवीण कुमार ठाकुर, हरिओम पार्थसारथी, अंचल कुमारी, चंचल कुमारी, धीरज कुमार झा, आशीष कुमार झा, रश्मि कुमारी और नंदनी कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विभाग के अध्यक्ष डॉ. अयाज अहमद ने सभी को शुभकाकनाए दी। डॉ. अभिमन्यु कुमार ने सभी अन्य छात्रों को आगे से प्रतियोगिता में शामिल होने को प्रेरित किए। डॉ. विपुल स्नेही ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नेहा वर्मा ने गणितीय क्विज पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रतियोगिता में इसके महत्व को समझाई। कार्यक्रम के संजोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने आगे भी इस तरह के गणितीय प्रतियोगिता कराते रहने का भरोसा दिलवाया और अगले सप्ताह जनवरी में हीं एक और गणितीय प्रतियोगिता करवाने के बारे में जानकारी दिए जो कि सीक्वेंस एंड सीरीज पर आधारित होगा,को नेट, गेट आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं में लाभकारी होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *