विभूतिपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने मारपीट कर 8 लोगों को किया जख्मी, बीते रविवार रात की है घटना

घटना के संबंध में पीड़ित जख्मी का बताना है कि रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर पोल्ट्री फार्म के सामने सोए हुए थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जान मारने की नीयत से धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर सोए हुए 8 लोग को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *