विकसित भारत@ 2047″ पर विश्वविद्यालय वनस्पतिशास्त्र विभाग में कार्यक्रम आयोजित।

विकसित भारत@ 2047″ पर विश्वविद्यालय वनस्पतिशास्त्र विभाग में कार्यक्रम आयोजित।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वनस्पतिशास्त्र विभाग में “विकसित भारत @ 2047” से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय शिक्षक- कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वनस्पतिशास्त्र की विभागाध्यक्षा डा सविता वर्मा ने छात्र- छात्राओं को विकसित भारत निर्माण में सक्रियता पूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम में विभाग के वरीय शिक्षक डा आनंद मोहन मिश्र, डॉ गजेन्द्र प्रसाद, डॉ ख्वाजा सलाउद्दीन और डॉ अंकित कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए सभी छात्र- छात्राओं को विकसित भारत से संबंधित मार्गदर्शन किया और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कुछ छात्र- छात्राओं ने भी विकसित भारत @ 2047 की सफलता हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए साक्षरता, पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, शिक्षा- विस्तार, नारी सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन, युवा- कुशलता, लोककलाओं को बढ़ावा, समाज कल्याण एवं विकास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता तथा विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा आदि अभियान की सफलताओं की विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्ष में छात्रों से आह्वान किया कि अगले 25 वर्षों के अमृतकाल में देश को गौरवशाली स्थान पर पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। देश में फेले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद, नक्सलवाद, लिंग असमानता, नारी अपराध जैसी समस्याओं को समाप्त कर ही हम देश को हर क्षेत्र में बुलंदियों के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। भारत को 1947 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, क्योंकि यह एक जन भागीदारी से सफल होने वाला कार्यक्रम है।

कार्यक्रम को मोहम्मद चांद, रीना कुमारी, कृतिका कुमारी तथा आस्था कर्ण आदि में भी संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *