विकसित भारत का निर्माण पीएम मोदी की गारंटी: गोपाल जी ठाकुर।

विकसित भारत का निर्माण पीएम मोदी की गारंटी: गोपाल जी ठाकुर।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा लोकसभा के तारडीह प्रखंड अंतर्गत पोखरभिंडा ग्राम में “मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी” पहुंची, जिसमें दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लाभार्थियों के साथ सहभागिता कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के सभी वीडियो संदेश को सुना। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी’ स्वागत किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके व्यक्तिगत अनुभव के भी जाना। इस दौरान आम जनों को ड्रोन की उपयोगिता को दिखाया गया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है, इसके माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय उस व्यक्ति तक पहुंचने का है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का ये अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव तक पहुंच रही है और गरीबों को सरकार के साथ जोड़ने का अद्भुत कार्य कर रही है।

श्री ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी उन कमजोर व वंचित लोगों को जोड़ रही है, जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है ताकि अनेक दशकों से मूल सुविधाओं से वंचित बहुत बड़ी आबादी तक लाभ पहुंचाया जा सके।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार सेवा भाव के साथ काम करते हुए देश के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी को पूरी करने की गारंटी” पर पूर्ण विश्वास दिखाया है।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष माधव झा आजाद, सुलेखा झा, रजनीश झा, अविनाश चौधरी, नंदन झा, लालकान्त झा, संभु पासवान, बैद्यनाथ सिंह नुनु सिंह, विष्णुदेव सिंह, रामशंकर सिंह, रणधीर सिंह, चंदन सिंह, सुनील मिश्रा, भुप नारायण, सियाराम चौपाल, मंटून ठाकुर, परमानंद जी, छोटे सिंह, पुरषोत्तम कुमार, रौशन कुमार, सुशील चौधरी, नवीन ठाकुर, गौतम कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में लाभार्थी व आम लोग मौजूद रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *