लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त और भाजपा सत्ता के लिए परेशान: डॉ कुमार गौरव।

लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त और भाजपा सत्ता के लिए परेशान: डॉ कुमार गौरव।

दरभंगा: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया।यह अभियान उन्होंने हायाघाट एवं बहेरी प्रखंड में चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 1 बजे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा होने जा रही है। यह कार्यक्रम दरभंगा के कर्पूरी चौक स्थित ऐतिहासिक मेडिकल ग्राउंड में होगी। वे राजद कार्यकर्ता एवं आम लोगों को बताएंगे कि उन्होंने अपने 17 महीने के कार्यकाल में बिहार के लिए क्या-क्या किया। काम करने के कारण ही उन्हें षड्यंत्र रचकर हटाया गया।

 

यात्रा के दौरान वे बड़ी जन सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने आगे कहा कि लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं और भाजपा सत्ता के लिए परेशान है। केंद्र की भाजपा और बिहार की नीतीश कुमार सरकार से लोग ऊब चुके हैं। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता महागठबंधन की सरकार बनाने का लोगों ने मूड बना लिया है। कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युवा हैं, उन्होंने एक थके हुए सरकार को अपने 17 महीनों के कार्यकाल में गतिशीलता प्रदान किया है। 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देकर अपना वादा पूरा किया है। अगर वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहार नौकरी और रोजगार देने में सभी राज्यों को पीछे छोड़ देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *