लूटपाट व फायरिंग मामले में चार नामजद एवं 6 अज्ञात के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज।

लूटपाट व फायरिंग मामले में चार नामजद एवं 6 अज्ञात के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज।

कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी सौरभ शुक्ला ने बुधवार की देर रात लूटपाट व फायरिंग मामले में चार नामजद एवं 6 अज्ञात के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि बुधवार को वह दुकान का सामान शिवधारा (दरभंगा) बाजार समिति से खरीददारी कर वापस अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी क्रम में कर्जापट्टी दुर्गा मंदिर के निकट एसएच 75 पथ पर बाइक पर सवार माधोपट्टी गांव निवासी चंदन यादव, गोपालपुर गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा व पंकज चौपाल एवं केवटी थाना क्षेत्र के क्यामचक गांव निवासी अमन यादव एवं पांच छह अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। सभी गाली गलौज करने लगे। अपने साथ लाए स्टील के रॉड से उसके सिर पर हमला किया।

उसने बचने का प्रयास किया तो उसकी बायीं आंख के बगल में चोट लगी। वह गिर गया तब उसके गले में गमछा लगा कर दोनों तरफ खिंचने लगे। फिर उसके जींस के पॉकेट में रखे चालीस हजार रुपए छीन लिए। उसके शोर मचाने पर उसे बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर पिस्टल से फायर करते हुए भाग खड़े हुए। कमतौल थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा एवं स्टील रॉड बरामद किए गए हैं। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *