ललिता कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के नए प्रतिष्ठान का मुखिया सुरेंद्र यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया

ललिता कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के नए प्रतिष्ठान का मुखिया सुरेंद्र यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया

दरभंगा । मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के हाथो धनौली गांव स्थित जीविका प्रायोजित ललिता कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के नए प्रतिष्ठान का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर श्री यादव ने कहा कि ललिता कृषि उद्यमी सेवा केंद्र से किसान को उचित दाम पर खाद ,बीज, कीटनाशक एवम कृषि कार्य में उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री यहां से प्राप्त होगी एवं सब्जी की खेती में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री का भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो, सीसी सोनम कुमारी, एम बी के रामकुमार मंडल ,सीएफ मोहम्मद कादिर ,बीके रोहित कुमार दास, बीके चंद्रकला कुमारी ,एस ई डब्लू संजीव कुमार एवं धनौली पंचायत के आरपी एवं सभी सीएम उपस्थित थे । इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो ने बताया की आगे चलकर प्रोपराइटर को जीविका के तरफ से ट्रेनिंग देकर  सहायता राशि भी प्रदान की जायेगी। जीबिकोपार्जन में सहायता देने का काम जीविका करती है और इससे महिलाओं में स्वावलंबन बढ़ा है ।इस तरह से आगे भी कई और योजनाएं महिला समूह के द्वारा शुरुआत की जानी है। इस अवसर पर अधिक संख्या में जीविका के दीदी  उपस्थित थे। सभी लोगों ने तालियों की गरगराहट से जीविका के सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *