रेल पटरियों की हो रही थी चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 चोर गिरफ्तार।

भागलपुर : भागलपुर-दुमका रेलखंड पर दिनदहाड़े रेल की पटरी चोरी करने में आधा दर्जन चोर जुटे हुए थे। ये लोग एक-एक कर पटरी की चोरी कर रहे थे और हाइड्रा वाहन से उसे अपने गोदाम पर पहुंचा रहे थे। पटरी के रखरखाव कार्य को लेकर जब रेलकर्मी उस ओर से गुजर रहा था तो उसकी नजर इस ओर पड़ी। रेलकर्मी ने देखा कि चोरों का समूह बेफिक्र होकर पटरी चोरी करने में लगा है। उसने तुरंत इस घटना की जानकारी आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने पटरी चोरी करते हुए चोरों को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया।

जानकारी के अनुसार, लोहा तस्कर रेलवे की पुरानी पटरियों को निशाना बना रहे थे। ये लोग बाराहाट-मंदार हिल रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरियों की चोरी कर रहे थे। लगभग 26 से अधिक पटरियों को अपनी गाड़ी में इन्होंने लाद लिया था।

बताया जा रहा है कि रेल पटरियों को चुराने वाला यह अंतर राज्यीय गिरोह है। जिसमें से 6 शातिर पकड़े गए हैं। रेलवे के पीडब्ल्यूआई विपिन कुमार ने बताया कि वह सीएसएम मशीन लेकर रेलवे ट्रैक के जरिये बाराहाट की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदार हिल-बाराहाट सेक्शन के बीच ट्रेलर और हाइड्रा पहले से खड़े हैं, जिसे देखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को सूचना दी गयी। हाइड्रा पर 26 पीस लोहे की पटरी लोड कर दी गयी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचना देने के साथ-साथ कीमैन को भी सूचना दी गयी। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ एसई, एएसआई व पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *