रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा में यात्रियों को पूरे सावन परोसा जाएगा शाकाहारी खाना; तैयारी पूरी।

रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा में यात्रियों को पूरे सावन परोसा जाएगा शाकाहारी खाना; तैयारी पूरी।

श्रावणी मेले में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पूरे सावन मांसाहारी खाने पर पाबंदी लगेगी। वहीं, सावन में लहसुन और प्याज भी वर्जित रहेगा। इसे लेकर रेलवे ने रेल यात्रियों और कांवड़ियों को सिर्फ सात्विक भोजन देने की व्यवस्था की है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन जुलाई की रात से ही सात्विक भोजन के मेन्यू को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद चार जुलाई से शुरू होकर यह 30 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन दो महीने का है जो कि चार जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आठ सोमवार होंगे।

स्टाल संचालक ने बताया कि सावन मास के दौरान मांस, मछली और अंडे की बिक्री रेलवे के फूड प्लाजा काउंटर पर नहीं की जाएगी। भागलपुर के आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा के सुपरवाइजर सौरव कुमार और फूड प्लाजा के संचालक प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि फूड प्लाजा में भोजन नाश्ता शुद्ध और शाकाहारी परोसने के निर्देश भी दिए गए हैं। सावन के महीने में रेल यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी, जिसमें कि उन्हें मौसमी फलों की फलाहार के दौरान भी सुविधा दी जाएगी।

फूड प्लाजा के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि पनीर, सीजनल सब्जी, चावल, रोटी और प्लेन दाल, सलाद यह सभी आइटम एक प्लेट में होंगे जिनकी कीमत ₹110 है। वहीं, कांवड़ियों के फलाहार के लिए फलों की छोटी टोकरी बनाई जाएगी। उसमें केले और अन्य फल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि फलों को लेकर पूरी तैयारी और बात नहीं बन पाई है कि कौन-कौन से आइटम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए हमने नंबर जारी किया है- 9304293012 पर संपर्क कर हमें ऑनलाइन ऑर्डर भी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टॉल कर्मचारियों की साफ-सफाई को लेकर हमने विशेष ध्यान रखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि सावन में दूरदराज से कावड़िया और अन्य रेलयात्री चढ़ते हैं। सावन में कांवड़ियों की भीड़ अधिक होती है। जल चढ़ाने को लेकर देवघर स्थित बैजनाथ धाम जाने वाले बड़ी संख्या में कांवड़िया रेल सेवा का प्रयोग करते हैं। इसे लेकर रेलवे ने भागलपुर स्टेशन और सुल्तानगंज स्टेशन पर इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा को देखते हुए भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *