राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लगे पोस्टरों में साममे आया जदयू का अंतर्कलह!

दरभंगा: अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले दरभंगा जो जीव दो खेमों में बंटता दिखाई दे रहा है वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोकामा सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का पार्टी से संबंधित एक दिवसीय दौरा होने जा रही है इसको लेकर दरभंगा में जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाया जा रहा है लेकिन दरभंगा जदयू के अंतर्गत इसी पोस्टर बैनर के माध्यम से अंदरूनी कलह उजागर होती दिख रही है। इसमें संजय झा गुट और अली अशरफ फातमी गुट पोस्टर वाल से अंतर कलह की चर्चा तेज होने लगी हैं वही पोस्टर में कुछ जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दरभंगा के अली अशरफ फातमी उनके बेटे फराज फातमी जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल दिखाई पड़ते हैं। वहीं दूसरे खेमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बहादुरपुर से विधायक एवं मंत्री मदन सहनी व जदयू के कद्दावर नेता मंत्री संजय झा दिखाई दे रहें हैं। इस पोस्टर से जिला अध्यक्ष गायब दिख रहे हैं लोगों का कहना है कि दरभंगा जिला अध्यक्ष फातमी गुट के माने जाते है।

वही पिछले दिनों हुए एक प्रेस वार्ता में दरभंगा सांसद कैसा हो संजय झा जैसा हो का नारा लगाया गया था जिससे अली अशरफ फातमी सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की थी उन्होंने कहा था की पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की घोषणा से पहले ही इस तरह का नारेबाजी पार्टी के हित में नहीं है पार्टी जो तय करेगी उसकी जीत के लिए हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे। जदयू अंदरूनी कलह के कारण पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है और सभी दबे जुबान से इस बात को स्वीकार भी करते हैं।

लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है। सियासत के नजरिए से मिथिलांचल की दरभंगा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। पिछले कई चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का दरभंगा सीट पर दबदबा रहा है। ऐसे में महागठबंधन बनने के बाद पार्टी पूरी कोशिश में है कि इस बार दरभंगा लोकसभा की सीट महागठबंधन के पाले में आए। ऐसे में दरभंगा लोकसभा सीट को लेकर महागठबंधन के कई नेताओं की दावेदारी अभी से ही सामने आ रही है, जिसमें संजय झा अली अशरफ फातमी कीर्ति झा आजाद राजद की ओर से ललित यादव अब्दुल बारी सिद्धकी एवं जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव के नामों की चर्चा शहर में चल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *