राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पायलट अवतार, सुखोई-30 से भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी असम के तेजपुर एयर बेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान को पूरा किया। द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज आखिरी दिन है। वे 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में भरी उड़ान

तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर होने के नाते राष्ट्रपति को सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है। द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

दुश्मन देशों को कड़ा संदेश

बता दें कि इस समय चीन से लगी सीमा पर सेना को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चीन लगातार घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है। ऐसे समय में राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक कड़ा संदेश देना है। बता दें कि तेजपुर एयरफोर्स बेस देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम एयरबेस  है

गज उत्सव-2023 का उद्घाटन

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल हुईं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *