रामभद्रपुर के हरिओम झा के द्वारा उठाये गये मुद्दे पर सीएम ने लिया संज्ञान।

दरभंगा। सोमवार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार, पटना में दरभंगा जिला अंतर्गत बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत में जलजमाव की व्याप्त समस्या को लेकर रामभद्रपुर ग्राम के स्थानीय निवासी हरिओम झा के द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष कहा कि पिछले दस वर्षो में सड़क तो बनी है लेकिन एक भी नाला का निर्माण नहीं हुआ जिस वजह से पूरे पंचायत में सड़क के दोनों ओर जलजमाव व्याप्त है, अधिकतर घर में हल्की सी भी बारिश की वजह से पानी प्रवेश कर जाता है जिससे साल भर लोग प्रभावित रहते है। यह जलजमाव सैकड़ों बीमारी वाहक के पनपने की वजह बन चुकी है। जनप्रतिनिधि से लेकर के अधिकारी तक को कई बार इस जलजमाव की समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला और लोग लगभग 20 साल से इस जलजमाव को झेलने पर मजबुर है। मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले को संज्ञान लेकर मुख्य सचिव एवं पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी को अवगत करवाया एवम् अतिशीघ्र समस्या निदान हेतु कहा।
ज्ञात हो कि दिनांक 07.07.2021 को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पंचायत की जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय हरिओम झा के द्वारा आवेदन दिया गया था जिसकी स्वीकृति के बाद आज पटना में उपस्थित होना तय हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *