रात भर इंतजार करती रही दुल्हन, मिठाई लेने निकला दुल्हा नहीं लौटा वापस।

रात भर इंतजार करती रही दुल्हन, मिठाई लेने निकला दुल्हा नहीं लौटा वापस।

शादी के बाद दूल्हे के रहस्यमय ढंग से गायब होने से हड़कंप मच गया। सुहाग की सेज पर दूल्हे का इंतजार दुल्हन करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। दुल्हन के लिए मिठाई लाने की बात कह कर दहेज में मिली बाइक से दूल्हा निकला था। रात भर दूल्हा वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसे खोजते रहे। साथ ही सगे-संबंधियों से भी पूछताछ किए। दूल्हे का कोई पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने मंगलवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई।

बताया जाता है कि भोरहा गांव निवासी दिनेश महतो के 24 वर्षीय पुत्र जियालाल कुमार की शादी 25 जून को हुई थी। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव निवासी काशी महतो की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ विवाह हुआ। 26 जून की सुबह जियालाल अपनी दुल्हन को विदा कराकर लाया। 26 जून की शाम करीब छह बजे वो मिठाई लाने की बात कह कर घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित क्वार्टर बाजार गया, जहां से वो घर नहीं लौटा।

जियालाल के परिजन देर रात तक उसके लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वो नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उसके ससुराल के अलावे अन्य सगे-संबंधी पहुंचे, उसकी खोजबीन किए। थक हार कर जियालाल के पिता दिनेश महतो ने पानापुर थाने में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पानापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, लापता दूल्हे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शादी वाले जगह पर कई लोगों से पूछताछ भी की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *