रक्षा बंधन से ठीक पहले सर्प दंश से अमरजीत सदा की मौत

दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा पंचायत अंतर्गत टारा चौक निवासी अर्जुन सदा के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र अमरजीत सदा की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गया। अमरजीत सदा अपने चार बहनों में इकलौता भाई था। मृतक की मां अनिता देवी व मृतक के बहनों का रो रो कर बुरा हाल है ।एकलौता पुत्र को खो जाने से मां बार बार चीत्कार मारते हुए बेहोश हो जाती है। अमरजीत के मौत से परिवार का सहारा छीन गया है।
मौके पर मौजूद उघड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण जी झा ने कहा कि गुरुवार को अमरजीत सदा को सांप काट लिया था जिसके बाद से उसे डीएमसीएच ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आगे उन्होंने कहा प्रशासन को सूचना दिया गया है। वहीं सीओ बहादुरपुर द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया ग। श्री झा ने आगे कहा की प्रशासन से अपील करते हैं कि आपदा के तहत उन्हें सहायता राशि प्रदान किया जाए। वहीं माले नेता हरी पासवान ने कहा कि मुसहरी टोला के पीछे में बाढ़ का पानी फैला हुआ है जिससे लोगों के घरों में सांप बिच्छू का आतंक फैल गया है। इसी क्रम में सांप काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। आगे श्री पासवान ने कहा कि अगर बिहार में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ठीक रहती तो आज अर्जुन सदा के पुत्र की मौत सर्पदंश की वजह से नहीं होती, क्योंकि स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश की दवा और डॉक्टर मौजूद रहते । लेकिन नीतीश कुमार के सरकार में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति जर्जर है। इसलिए सरकार को इस को चालू करना चाहिए ऐसे गरीब लोगों की मदद मिलेगी और वहां पर जाकर लोगों की जान बच सकेगा। इस मामले में पतोर ओपी के थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर उघड़ा पंचायत समिति गंगा प्रसाद साहू, रूप चंद्र सदा, हनुमान बली झा, विदेशी सदा, गुड्डू झा, संतोष झा, अमरेश झा,आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *