योजना बना कर रोड रॉबरी करने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दरभंगा।वरीय पुलिस अधीक्षक रामबाबू ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया कि सदर थाना अंतर्गत भालपट्टी ओ ० पी ० क्षेत्र में फोर लेन सड़क पर लूट की घटना का योजना बना रहे अपराधी रंगे हाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। उन्होंने बताया कि दिनांक 04.09.2021 को रंजन कुमार मिश्रा पे ० स्व ० सुरेश मिश्र ग्राम मकरंदा , थाना – मनीगाछी , जिला – दरभंगा अपने पल्सर मोटरसाईकिल नंबर- BRO7AE 3185 से दरभंगा से अपने घर जा रहे थे । उसी क्रम में रात्रि के 10.15 बजे भालपट्टी ओ ० पी ० क्षेत्र अन्तर्गत भालपट्टी ओ ० पी ० से 150 मीटर आगे 02 पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार 04 अपराधियों  ने रंजन कुमार मिश्रा को ओवरटेक कर धक्का देकर गिरा दिया तथा पिस्तौल का भय दिखा कर उक्त पल्सर मोटरसाईकिल सहित 8000 / – नकद रूपया नगद , एवं 01 मोबाईल ( रेडमी कम्पनी का ) लूट की घटना को अंजाम दिया । इस घटना के संबंध में भालपट्टी ओपी में थाना कांड संख्या 376/21 , दिनांक 05.09.2021 धारा 394 भा 0 द 0 वि 0 दर्ज किया गया है । कांड प्रतिवेदित होने के बाद तकनीकी शाखा के सहयोग से इस घटना के अनुसंधान के क्रम में 08 अपराधकर्मियों की पहचान किया गया । -12.09.21 को गुप्त सूचना मिला कि ये सभी अपराधकर्मी पुनः किसी दूसरे घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी शाखा के पुलिस कर्मियो , भालपट्टी ओ 0 पी 0 एवं सिंहवाड़ा थाना के सहयोग से छापामारी कर कांड में शामिल अपराधीकर्मी.बमबम उर्फ आशीष कुमार झा पे ० धर्मनारायण झा सा 0 – सुखी , थाना – खजौली ,निशांत कुमार झा पे ० स्व ० नीरज झा सा 0 – केवलपट्टी , थाना – राजनगर , वर्तमान सा 0 – सुखी , नाना सदानन्द झा के यहाँ , थाना खजौजी , कृष्णा यादव उर्फ किशन कुमार यादव पे ० उतीम लाल यादव सा0 मनीयारवा , थाना – खजौली , पवन कुमार सहनी पे ० लक्ष्मण सहनी सा ० – कनौली , मल्लिक टोल , थाना – खजौली , सभी जिला मधुबनी को भालपट्टी ओ 0 पी 0 क्षेत्र के मुरिया मोड़ बगीचा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा बाकी 04 अपराधकर्मी भागने में सफल हो गये । गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी लेने पर इसके पास से चोरी / लूट के 02 मोटरसाईकिल ( 01 पैशन प्रो 0 एवं 01 स्पलेंडर ) , 05 मोबाईल , 02 आर्म्स एवं 04 गोली बरामद किया गया । जिसके संबंध में सदर भालपट्टी ओ 0 पी 0 थाना में कांड दर्ज कर विधि – सम्मत कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तारी के पश्चात पवन कुमार सहनी से पुछ – ताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग संगठित होकर हाइवे एवं अन्य क्षेत्रों में लूट की घटना को अंजाम देते थे तथा उक्त भालपट्टी ओ 0 पी 0 अन्तर्गत फोर लेन पर लूट घटना को अंजाम देने में उक्त सभी अपराधकर्मियों के साथ अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है । उल्लेखनीय है कि जॉच के क्रम में पता चला है कि उक्त अपराधकर्मी दरभंगा तथा मधुबनी जिला में कई लूट की घटना में संलिप्त रहे है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *