युवाओं को देश के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रहा दरभंगा आकाशवाणी :- प्रो. अशोक कुमार मेहता

बीएड नियमित और दरभंगा आकाशवाणी के संयुक्त तत्वावधान में ‘युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए कार्यक्रम’ का हुआ आयोजन


दरभंगा। भारत युवाओं का ही देश है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में युवाओं के लिए कार्यक्रम होना ही उसका एक विशेष महत्व रखता है। इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह भारत को भारत बनाए रखने में अमह भूमिका निभायेगा। युवाओं को देश के प्रति प्रेरित करने का कार्य दरभंगा आकाशवाणी कर रहा है। उक्त बातें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित बीएड (नियमित) और दरभंगा आकाशवाणी के संयुक्त तत्वावधान में जुबली हॉल में आयोजित ‘युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कही। प्रो. मेहता ने कहा कि आकाशवाणी की लोकप्रियता एफएम रेडियो से बढ़ी है। रेडियो के माध्मय से युवा तक पहुंच बनाने की कोशिश दरभंगा आकाशवाणी की सराहनीय पहल है।
बीएड (नियमित) के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन ने कहा कि आकाशवाणी का देश में अलग ही महत्व है। स्वाधीनता के 75 वर्ष होने पर आकाशवाणी की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएड (नियमित) के छात्र-छात्राओं को यह अवसर उपलब्ध कराने के लिए दरभंगा आकाशवाणी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आज से कुछ वर्ष पहले तक बाहरी दुनिया की जानकारी को लोग तक पहुंचाने का एक मात्र माध्यम आकाशवाणी ही था। इस तरह के आयोजन इस बात का प्रमाण है कि दरभंगा आकाशवाणी युवाओं को लेकर कितना सजग है। छात्रों का अत्साह यह दर्शाता है कि युवाओं का आकाशवाणी के प्रति लगाव अभी भी कायम है।
भाषण प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग :
‘युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए कार्यक्रम’ पर आधारित प्रतियोगिता में (बीएड नियमित) के 30 छात्र-छात्राओं ने 10 प्रकार के प्रस्तावित विषय मेरे सपनों का भारत, आनेवाले कल में सशक्त महिलाएं, मेक इन इंडिया-स्किल इंडिया, मेरे यूथ आइकन्स और रोल मोडेल्स, राष्ट्रनिर्माण में सहायक भारतीय मूल्य की जड़ें, भारत के नवनिर्माण में गांव और शहर की भूमिका, भविष्य का भारत वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, आलस्य विकास का परम शत्रु, शिक्षा का बदलता स्वरूप और स्कूल-कॉलेज और ऑनलाइन पढ़ाई पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। दरभंगा आकाशवाणी से अरमनाथ प्रसाद, विनीत कुमार ठाकुर, पुष्पेंद्र, दीपक एवं निकिता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के निर्णायक अमरनाथ प्रसाद, विनीत एवं पुष्पेंद्र थे। वक्ताओं में वीणा कुमारी ने प्रथम, रौशन कुमार झा ने द्वितीय और राहुल राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दरभंगा आकाशवाणी के समन्वयक अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि सभी विजेता प्रतियोगियों को दिल्ली प्रसार भारती की ओर से प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। साथ ही इन विजेता प्रतिभागियों को दरभंगा आकाशवाणी पर कार्यक्रम करने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार झा और निकिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बीएड नियमित के डॉ. मिर्जा रुहुल्ला बेग, डॉ. निधि वत्स, किरण कुमारी, डॉ. रेश्मा तबस्सुम, जयशंकर सिंह, गोविंद कुमार, प्रसेनजीत राय, राजू कुमार, डॉ. बबीता, सुभगलाल दास, कुमार सत्यम व अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *