युवक का काट दिया गुप्तांग, डीएमसीएच में भर्ती।

युवक का काट दिया गुप्तांग, डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: धारदार हथियार से एक युवक का गुप्तांग अपराधियों ने काटकर घायल कर दिया है। आनन-फानन में बेहोश युवक को लेकर लोग स्थानीय पीएचसी पहुंचे जहां से रेफर करने पर डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी महानंद मंडल के पुत्र महेश कुमार मंडल(30) के तौर पर की गई। बताया जाता है कि सोमवार रात महेश अपने घर में पत्नी के साथ सोया हुआ। इसी दौरान अगल-बगल बिजली रहने पर भी अपने मकान की लाइट गुल हो जाने पर वो बाहर निकला और फिर सुबह परिजनों को वो बेहोश अवस्था में मिला। चाचा सदानंद मंडल ने आरोप लगाया कि पत्नी की मिलीभगत से अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।उन्होंने बताया कि महेश दिल्ली में मजदूरी करता है। जहां से आठ माह के बाद वो सोमवार को घर लौटा था और रात में ही यह घटना हो गई है। उन्होंने बताया कि महेश के गुप्तांग का पूरा हिस्सा अज्ञात अपराधियों ने काट दिया है। साथ ही सर पर भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। इधर डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू में घायल महेश का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *