यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालको से 1 लाख 8 हजार रूपया जुर्माना वसूल।

यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालको से 1 लाख 8 हजार रूपया जुर्माना वसूल।

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालको से 1लाख 8 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया है।

यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समाहरणालय एवं न्यायालय के आसपास, लोहिया चौक, दोनार रोड, अललपट्टी, मिर्जापुर, बेला मोड़, यातायात थाना के समीप आदि स्थानों पर आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुशीला कुमारी ने 28 वाहनों से 17 हजार, सुदर्शन सिंह ने 16 वाहनों से 15 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 32 वाहनों से 31 हजार रुपया, सागर कुमार ने 10 वाहनों से 10 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 35 वाहनों से 35 हजार रुपया समेत कुल 1 लाख 8 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसलिए यातायात नियम का पालन जरूर करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालों से चालक एवं पीछे बैठने बाले दोनों हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का अनुरोध किया है। जीवन अनमोल है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *