दरभंगा। यातायात डीएसपी बिरजू पासवान का तबादला बोधगया हो गया है। इन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद सचिव प्रकाश कुमार ने यातायात डीएसपी को पाग और माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दिया ।विदाई समारोह में लोग भावुक हो गए। मौके पर यातायात डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि इस जिले में मुझे बहुत सम्मान मिला। मैंने भी यहां के लोगों के अनुरूप कार्य किया। शहर के यातायात को सुचारू ढंग से चलाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह स्थानांतरण कोई नया नहीं है। जब आप नौकरी में है तो इसे स्वीकार करना ही होगा ।आज हम इस जिले में काम कर लोगों को सम्मान दिया। कल बौधगया जिले में काम करूंगा और वहां के लोग मुझे काम के अनुरूप सम्मान करेंगे। यही सच्चाई है।
Posted inFeatured