मोबिल की दुकान में लगी आग में लाखों के नुकसान का अनुमान।

दरभंगा। कादिराबाद स्थित एक मोबिल की दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह स आग लग गई। जिस वजह से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया। समाचार लिखे जाने तक अगलगी की इस घटना में हुई क्षति का आकलन नहीं किया जा सका। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस घटना में करीब 5 लाख की क्षति हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *